Tuesday, April 15, 2025
25.2 C
Delhi
Tuesday, April 15, 2025
HomeBig Newsपति के पापा ही निकले पत्नी की एक्स बॉयफ्रेंड, पत्नि ने खुद...

पति के पापा ही निकले पत्नी की एक्स बॉयफ्रेंड, पत्नि ने खुद बताई ससुर से डेटिंग की चौंकाने वाली हकीकत

युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को या कहें होने वाली बीवी को जिस व्यक्ति से मिलवाया उसके साथ यह महिला संबंधों में रह चुकी थी। पिछले क्रिसमस के मौके पर उसने इसी शख्स को डेट किया था। तब उसे नहीं पता था कि वह उसका होने वाला ससुर निकलेगा।

डिजिटल डेस्क:  एक युवा महिला हाल ही में एक हैरान करने वाली स्थिति में फंस गई। उसकी जिंदगी पहले खुशहाल थी, लेकिन अब वह परेशान है। यह सब तब शुरू हुआ जब उसे अपने होने वाले ससुर के बारे में एक चौंकाने वाला सच पता चला। महिला ने टिंडर नाम की डेटिंग ऐप पर एक युवक से मुलाकात की। दोनों का रिश्ता जल्दी ही सीरियस हो गया। शादी की बात शुरू हुई तो युवक ने सोचा कि अब अपनी गर्लफ्रेंड को अपने माता-पिता से मिलवाना चाहिए। 

एक दिन दोनों पास के एक बार में गए। वहां युवक ने अपने पिता से उसकी मुलाकात कराई। लेकिन महिला को देखते ही झटका लगा। उसने तुरंत उस शख्स को पहचान लिया। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को या कहें होने वाली बीवी को जिस व्यक्ति से मिलवाया उसके साथ यह महिला संबंधों में रह चुकी थी। पिछले क्रिसमस के मौके पर उसने इसी शख्स को डेट किया था। तब उसे नहीं पता था कि वह उसका होने वाला ससुर निकलेगा। वह उस समय बहुत जवान और आकर्षक भी दिखता था। दोनों के बीच में अच्छी केमिस्ट्री कम ही समय में बन गई थी। महिला ने “रिलेटिवली ब्लॉन्ड” नाम के पॉडकास्ट में अपनी यह कहानी सुनाई थी।

यह खुलासा होने के बाद महिला शर्मिंदगी और उलझन में पड़ गई। अब उसे समझ नहीं आ रहा कि अपने रिश्ते के साथ क्या करे। वह अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती है और रिश्ता गंभीर है। लेकिन उसके पिता के साथ पुरानी डेटिंग की बात उसे परेशान कर रही है। इस घटना ने महिला को सोच में डाल दिया है। वह अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर उलझन में है। एक तरफ उसका प्यार है, दूसरी तरफ यह अजीब संयोग। वह भावनाओं और इस अनचाहे सच के बीच फंस गई है। अब वह सोच रही है कि आगे क्या कदम उठाना सही होगा।

यह घटना स्कॉटलैंड की है। लेकिन आज के समय पे ऑनलाइन डेटिंग एप पर तमाम ऐसे संबंध बन रहे हैं। और ज्यादातर संबंध अल्प काल के लिए ही बनाए जाते हैं और ऐसे लोग वापस फिर अपने जीवन में लौट जाते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि इस तरह से कम समय के लिए सबक बनाए गए संबंध उनके निजी जीवन पर कभी कोई प्रभाव नहीं डालेंगे। क्योंकि यह यहीं पर खत्म हो जाएंगे। लेकिन जिस तरह से इस मामले में हुआ वैसा ही अन्य मामलों में भी हो सकता है और इस तरह से बनाए गए संबंध आगे आपके जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। 

Gajendra Ingle
Gajendra Ingle
Our vision is to spread knowledge for the betterment of society. Its a non profit portal to aware people by sharing true information on environment, cyber crime, health, education, technology and each small thing that can bring a big difference.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular