Thursday, October 17, 2024
27.1 C
Delhi
Thursday, October 17, 2024
HomeBig Newsपहलवान बनी विधायक, 6015 वोट से जीतीं विनेश फोगाट

पहलवान बनी विधायक, 6015 वोट से जीतीं विनेश फोगाट

चंडीगढ़: हरियाणा में भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली थी, लेकिन जैसे ही ईवीएम खुली, भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया। इसका शिकार विनेश फोगाट भी हुईं, लेकिन अंत में उन्होंने जीत हासिल कर ली। जुलाना में विनेश फोगाट कभी आगे रहीं, तो कभी पीछे-
जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विनेश फोगाट लगातार आगे पीछे होती रहीं। एक बार वो 4000 वोट से आगे चल रही थी। इससे पहले वे 1100 वोट से पीछे थी। उनका मुकाबला भाजपा के योगेश बैरागी से था।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, विनेश फोगाट को 65,080 वोट मिले, जबकि उनके विरोधी भाजपा प्रत्याशी के खाते में 59,065 वोट पड़े। इस तरह विनेश को 6015 वोट से जीत मिली। चुनाव जीतने के बाद विनेश ने कहा कि यह लोगों का प्यार है। संघर्ष और सच्चाई की जीत है। वे लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगी। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की हार पर विनेश ने कहा कि पूरे चुनाव परिणाम नहीं आए हैं। अभी मतगणना चल रही है। पूरे परिणाम आने के बाद कांग्रेस की जीत होगी। तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही भाजपा हरियाणा का चुनाव परिणाम किसी टी20 मुकाबले से कम नहीं रहा। शुरू में कांग्रेस बहुत आगे थी। कहा जा रहा है कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सुनामी है। फिर जैसे ही ईवीएम खुली, भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया।

भाजपा के जो बड़े नेता पीछे चल रहे थे, वो आगे वो गए। कांग्रेस के बड़े नेता पीछे होने लगे। अब भाजपा का हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना तय है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी दल ने लगातार तीन बार सरकार बनाई हो। भाजपा ने नवाब सिंह सैनी की अगुवाई में चुनाव लड़ा था। चुनाव प्रचार के दौरान सैनी ने कहा था कि पार्टी की हार होती है, तो उनकी जिम्मेदारी होगी। अब जीत मिली है, तो सेहरा भी उन्हीं के सिर बंधेंगे। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान अनिल विज कह चुके हैं कि वे सीएम बनने के लिए तैयार हैं।

theinglespost
theinglespost
Our vision is to spread knowledge for the betterment of society. Its a non profit portal to aware people by sharing true information on environment, cyber crime, health, education, technology and each small thing that can bring a big difference.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular