Friday, May 9, 2025
33.1 C
Delhi
Friday, May 9, 2025
HomeEditors deskइस शहर में मिलता है सस्ता सेक्स @700! साथ में होटल में...

इस शहर में मिलता है सस्ता सेक्स @700! साथ में होटल में रूम और पुलिस सुरक्षा भी!

त्वरित टिप्पणी संपादक गजेंद्र इंगले

देह व्यापार एक ऐसा व्यापार जो अवैध है अनैतिक है लेकिन फिर भी बहुत तेजी से फल फूल रहा है। शायद ये ऐसा कोई शहर हो जहाँ यह देह व्यापार ना चलता और आजकल तमाम ऐसे ठिकाने भी बन गए हैं जो देह व्यापार का सुरक्षित स्थान माने जाते हैं। देह व्यापार में कुछ लड़कियाँ अपनी मर्जी से तो कुछ मजबूरी की वजह से आ जाती हैं। और शायद अब ऐसी लड़कियों की संख्या इतना बढ़ चुकी है ये यह लड़कियां बहुत कम कीमत पर भी सेक्स।के लिए उपलब्ध हैं। यह हम नहीं कह रहे यह हकीकत सामने आई है एक पुलिस कार्रवाई के बाद। 

देह व्यापार में लिप्त लड़की को एक बार एक ग्राहक के साथ सेक्स के लिए मात्र सात सौ रुपये मिलते हैं। वह भी बड़े आराम से सेक्स इतना सरल और सुगम हो गया है। इस हकीकत का खुलासा हुआ जब एक पुलिस रेड दौरान पुलिस द्वारा भेजे गए पंटर को होटल में एजेंट ने अपने मोबाइल में लड़कियों की एल्बम दिखाई और केवल एक हजार रुपए में लकड़ी उपलब्ध कराने की बात कही। आगे जानकारी में यह भी निकलकर आया। इस ₹1000 में से केवल 700 रुपये लड़की को एक ग्राहक से सेक्स के लिए मिलते हैं। बाकी तीन सौ रुपए में यह एजेंट अपने होटल का और अन्य खर्च निकालते हैं। 

हैरान करने वाली बात यह है की इतनी कम कीमत पर न केवल ग्राहक को देह व्यापार मिलिप्त लड़कियां उपलब्ध हो जाती हैं बल्कि एक सुरक्षित होटल भी उपलब्ध होता है। साथ ही कॉन्डम जैसी प्रोटेक्शन भी यहीं पर उपलब्ध करा। दी जाती है और सबसे बड़ी बात है। पुलिस प्रोटेक्शन भी पूरी तरह से दिया जाता है। ऐसे होटल पहले से ही संबंधित थाने कि पुलिस को सेट कर लेते हैं। जिससे उनके व्यापार में किसी तरह की रुकावट न हो। 

अगर यहाँ हम कहें की देह व्यापार में लिप्त लड़कियों की संख्या ज्यादा और उनके लिए ग्राहकों की कमी शायद इस सस्ती कीमत का। कारण रहा है तो शायद आप यकीन न करें लेकिन इस रेड के दौरान इस होटल में जो कुछ देखने को मिला और पुलिस ने जो हकीकत उजागर की वह यही बयां कर रही है। होटल में दो कमरों में लड़कियां अपने ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नज़र आई। लेकिन अन्य कमरे में छह लड़कियां खाली बैठी हुई थी और शायद आने वाले ग्राहक का इंतजार कर रही थीं। इतनी संख्या में लड़कियों का इस होटल में देह व्यापार में लिप्त होना बताता है कि ऐसे ही न जाने कितने और होटल होंगे और न जाने कितनी ही और लड़कियाँ।

उस होटल पर रेड क्यों पड़ी? उसका भी बडा ही हैरान करने वाला खुलासा मीडिया में हुआ है। होटल में देह व्यापार संचालित करने की मौखिक अनुमति सम्बन्धित थाने से ही मिलती होटल। के बारे में यह जानकारी निकलकर आई कि संबंधित थाने एक पुलिसकर्मी पंद्रह हजार रुपए प्रतिमाह ले रहा था लेकिन। थाने के साहब के बदलते ही यहां व्यवस्था गड़बड़ा गई। और फिर इस होटल से सेटिंग बिगड़ी तो इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को देकर इस पर रेड।की कार्रवाई कर दी गई। लेकिन यह कार्रवाई यह सवाल छोड़ जाती है के शहर में ऐसे कितने और होटल। देह व्यापार में लिप्त है और उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन मिला हुआ है? क्योंकि जब तक वहां सैटिंग रहेंगी तब तक कार्रवाई होना तो दूर की बात है।

इसी शहर में ऐसे तमाम होटल संचालित हैं। होटल के साथ-साथ ऐसे कई स्पा सैंटर भी संचालित हैं जहां पर लड़कियां मसालाज के नाम पर सेक्स के लिए भी उपलब्ध रहती है। ऐसे ही मसाज पालर पर पहले कार्रवाई भी हो चुकी है।।पुलिस की एक कार्रवाई में तो एक मसाज पार्लर भाजपा महिला नेत्री द्वारा संचालित पाया गया था। मतलब साफ है की जिस्म के धंधे में तमाम सफेद पोश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लिप्त हैं।शायद इसीलिए यह धंधा लगातार फल फूल रहा है। 

स्पष्ट सेंटर पर काम करने वाली एक लड़की ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसे स्पा सेंटर से हर महीने सैलरी मिलती है। लेकिन मसाज के लिए आया ग्राहक जब सेक्स की डिमांड करता है तो लड़की को 500 रुपए दिए जाते हैं। जबकि स्पा संचालक ग्राहक से दो से पांच हजार रुपए तक वसूलते हैं। देह व्यापार में लिप्त अपनी मजबूरी के पीछे इस लड़की ने अपनी दादी के बीमारी का हवाला दिया। और बताया इलाज के लिए इससे ज्यादा आसानी से पैसा इकट्ठा नहीं किया जा सकता। अब इसे देह व्यापार में लिप्त ऐसी लड़कियों की मजबूरी कहें या जरूरत?

ज़िस शहर में संचालित होटल और स्पा सेंटर्स में देह व्यापार की बात हम कर रहे हैं, वह है मध्यप्रदेश का ग्वालियर। अभी कुछ दिन पूर्व भी यहां पुलिस से सैटिंग बिगड़ने के बाद होटल पर दबिश दी गई थी। यहाँ देह व्यापार संचालित होना पाया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ही अपने पंटर को। ग्राहक के रूप में भेजा था। जिसे होटल में पहुँचते ही वहाँ एक महिला एजेंट ने अपने मोबाइल में लडकियों की एलबम दिखाई। और बिना किसी मोल भाव के केवल एक हजार रुपए में लडकी साथ में रूम साथ में कंडोम प्रोटेक्शन और साथ में पुलिस प्रोटेक्शन की बात तक कही। पुलिस इस कार्रवाई के बाद वाहवाही लूटने की कोशिश की लेकिन साथ में मीडिया में जो खबरें निकली, उसमें पुलिस की किरकिरी भी जमकर हो रही है।

आपको बता दें कि सिटी सेंटर में तमाम ऐसे होटल और स्पा सेंटर संचालित है जो देह व्यापार में लिप्त है। और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पुलिस प्रोटेक्शन के चलते ही किसी भी कार्रवाई से बचे हुए हैं। सिटी सेन्टर के अलावा पड़ाव क्षेत्र के तमाम होटल और गेस्ट हाउस शिंदे की छावनी के होटल रॉक्सी के होटल भी ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने की सूचना है। अब तो नये क्षेत्रों में खुले होटल भी देह व्यापार का स्पॉट बनते जा रहे हैं। मुरार और बड़ा गाँव क्षेत्र में खुले तमाम होटल भी अब देह व्यापार में लिप्त है। 

यह एक बहुत ही गंभीर विषय है कि हम जिस समाज में नैतिकता की बात करते हैं वहां देह व्यापार इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहा है? इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां इसमें क्यों शामिल हैं? और यदि देह व्यापार को खत्म नहीं किया जा सकता तो क्या इससे लीगल करके बाकायदा? लाइसेंस देते हुए व्यवस्थित किए जाने का समय तो नहीं आ गया है। हो सकता है यह बात आपके गले न उतरें। लेकिन थोड़ा गंभीरता से सोचें। के जिस तरह से अभी देह व्यापार में लिप्त लड़कियों का शोषण हो रहा है। उससे उन्हें मुक्त कराने का क्या कोई और विकल्प है? इतने सस्ते में उपलब्ध सेक्स साफ बता रहा है कि समस्या बहुत गंभीर है और अब समय आ गया है। इस पर खुलकर बात करने का और कोई कानून बनाने का…

Gajendra Ingle
Gajendra Ingle
Our vision is to spread knowledge for the betterment of society. Its a non profit portal to aware people by sharing true information on environment, cyber crime, health, education, technology and each small thing that can bring a big difference.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular