Monday, February 24, 2025
14.1 C
Delhi
Monday, February 24, 2025
HomeMadhya Pradeshसांसद भारत सिंह रेल मंत्री से कर दी बड़ी मांग, रेल मंत्री...

सांसद भारत सिंह रेल मंत्री से कर दी बड़ी मांग, रेल मंत्री ने दिया यह जवाब

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर के विकास के लिए लगातार वे प्रयासरत हैं और जब से वह सांसद बने हैं उनकी दूरदर्शिता और विकास की योजनाओं में एक अलग ही धार देखने को मिल रही है। अभी हाल ही में संसद में जनहित के मुद्दों के प्रश्न उठाकर भी सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थी। सांसद भारत सिंह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की मांग रेलमंत्री के सामने रखी। ग्वालियर से महाकाल की नगरी उज्जैन वाया इंदौर के बीच वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का अनुरोध पत्र सांसद भारत सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री को सौंपा। 

सांसद भारत सिंह केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट करने पहुंचे थे लेकिन इसके साथ ही वह अपने क्षेत्र के समुचित विकास के लिए आवश्यक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पत्र भी अपने साथ ले गई थे। उन्होंने बड़े ही तर्कशील तरीके से रेल मंत्री के सामने आवश्यक रेल के प्रयोजन को समझाया। चर्चा में रेल मंत्री जी ने वंदे भारत ट्रेन संचालित करने के लिए ट्रैफिक का सर्वे कराने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि किसी भी रेल लाइन को बिछाने या कोई नई ट्रेन शुरू करने से पहले सर्वे एक महत्वपूर्ण कदम होता है सर्वे? के दौरान ही उस योजना की आवश्यकता और उसमें आ रही चुनौतियों बारे में जानकारी रेलवे को प्राप्त होती है। आपको बता दें के वर्तमान में ग्वालियर से इंदौर उज्जैन ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन की संख्या बहुत कम है। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। अब यदि नई ट्रेन वंदे भारत शुरू होती है तो यात्रियों को निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। 

इसके साथ ही माननीय रेल मंत्री जी ने झांसी जंक्शन से करैरा, शिवपुरी, पोहरी और सवाई माधोपुर तक नई रेल लाइन पर सहमति दी। इस नई रेल लाइन के स्वीकृति होने से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की जनता लाभान्वित होगी।

Gajendra Ingle
Gajendra Ingle
Our vision is to spread knowledge for the betterment of society. Its a non profit portal to aware people by sharing true information on environment, cyber crime, health, education, technology and each small thing that can bring a big difference.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular