Tuesday, April 21, 2026
38.1 C
Delhi
Tuesday, April 21, 2026
HomeBig NewsMP Board 10th 12th result updates; इस दिन जारी होगा रिजल्ट!

MP Board 10th 12th result updates; इस दिन जारी होगा रिजल्ट!

इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, जिसे चार दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस बार परीक्षा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था।

भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में जिन छात्रों ने दस वीं और बारह वीं की परीक्षा दी है और वह अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE Result 2025) की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। बता दें कि इस बार मूल्यांकन केंद्र मालव कन्या उमावि में 10वीं और 12वीं की कुल 3 लाख 4 हजार 511 कॉपियां जांच के लिए अन्य जिलों से आई थीं। शुक्रवार तक 2 लाख 84 हजार एक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा किया जाना था, जिसे चार दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है। इस बार परीक्षा मूल्यांकन कार्य 13 मार्च से शुरू हुआ था।

शिक्षा विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का काम पूरा हो गया है। सभी जिलों में समन्वयक केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों को परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं। रिजल्ट समय पर जारी होने का फायदा छात्रों को मिलेगा क्योंकि आगे उच्च शिक्षा के लिए सही कॉलेज और सही निकाय का चयन करने में छात्रों को ज्यादा समय मिलेगा और अपने आए हुए रिजल्ट के अनुसार ही वह आगे प्रवेश के लिए अपनी रूपरेखा बना सकते हैं।

प्रदेश में 5वीं और 8वीं वार्षिक मुख्य परीक्षा सत्र 2024-25 की उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्गणना प्रक्रिया के लिए 21 अप्रैल तक आवेदन किए गए। अब मूल्यांकन केंद्र के अधिकारियों को सभी आवेदनों की पुनर्गणना के बाद संशोधित प्राप्तांकों की एंट्री पोर्टल पर सोमवार तक अपलोड करना था। राज्य शिक्षा केंद्र ने फिर से निर्देश जारी किए हैं, अगर संशोधित प्राप्तांकों की एंट्री पोर्टल पर अपलोड नहीं की तो मूल्यांकन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के अनुसार 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद तीन अप्रैल से परीक्षा पोर्टल पर पुनर्गणना की सुविधा लाइव की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular