ग्वालियर मध्य प्रदेश: अपनी तमाम माँग को लेकर जनता से जुड़ी सीधी सेवाएं प्रदान करने वाले कई सेवक अब हड़ताल पर रहे और आगे भी उनकी हड़ताल पर जाने की योजना है। इसमें नगर निगम के आउट सोर्स कर्मचारी, न्यायालय में जनता के केस की पैरवी करने वाले वकील, मरीजों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करने वाले सरकारी डॉक्टर्स साथ साथ वह बैंक कर्मचारी हैं जिनके हड़ताल पर जाने से आर्थिक व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। एक साथ तमाम विभागों के सेवकों के हड़ताल पर जाने से आमजन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में ग्वालियर के समस्त वकीलों ने शुक्रवार को पैरवी नहीं की। न्यायालय में पहुंचे पक्षकारों को खुद ही अपने मामले में पैरवी करनी पड़ी। हालांकि न्यायिक समझ न होने के कारण अधिकांश मामलों में आगे की तारीख दे दी गई। वकीलों की हड़ताल के चलते कई आवश्यक मामलों की भी सुनवाई टल गई। हालाँकि अभी यह सांकेतिक हड़ताल थी लेकिन आगे रणनीति बनाकर हड़ताल योजना तैयार की जाएगी। वकीलों की मांग है कि एडवोकेट अमेंडमेंट बिल में कुछ सुधारों की आवश्यकता है

उधर। सरकारी सेवाओं में नियुक्त डॉक्टर्स भी अपनी तमाम मांगों को न माने जाने के चलते नाराज चल रहे हैं। मैडीकल टीचर्स असोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र यादव का कहना है। कि अभी केवल सांकेतिक। रूप से काली पट्टी बाँधकर काम किया गया है। आज शनिवार को कुछ समय के लिए अपने कार्यस्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि उनका दावा है कि इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी और मरीजों को किसी भी तरीके से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन अब देखना होगा कि उनका यह दावा कितना कारगर होता होगा? आगे यदि यह हड़ताल और लंबी चलती है तो मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सिटी सेन्टर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की साढा शाखा के सामने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस। के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यूनियन का भी आगे तमाम मांगों को लेकर पूर्णकालिक हडताल पर जाने का ऐलान है। यूनियन का मानना है कि बैंकों में पर्याप्त भर्ती नौकरियों की आऊटसोर्सिंग बंद करने समेत अन्य गंभीर माँगों पर आंगे। निर्णय होना चाहिए। एकत्रित हुए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने घोषणा की है कि चौबीस और पच्चीस मार्च राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल है जिसके चलते ग्वालियर में भी सभी बैंकों में कार्य प्रभावित रहेगा।

शहरवासियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के कारण क्योंकि शहर में पहले भी इनकी हड़ताल के कारण साफ सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। इन कर्मचारियों के हड़ताल पर होने का असर दिखने लगा है। , तीसरे दिन ग्वालियर डिपो से। तिरासी डोर वाहन की जगह केवल छत्तीस वाहन निकले।पूरे शहर में कई जगह पर कचरे के ढेर दिखायी दे रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ ही समय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024। का सर्वे होना है। पहले ही। ग्वालियर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है और अब इस हड़ताल के कारण हाल और बदहाल हो रहे हैं।