Tuesday, July 1, 2025
30.9 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025
HomeBig Newsमुरैना जिला अस्पताल में भीषण आग, भगदड़ दम घुटने से एक की...

मुरैना जिला अस्पताल में भीषण आग, भगदड़ दम घुटने से एक की मौत

मुरैना मध्य प्रदेश: जिले के शासकीय अस्पताल में एक बार फिर से आग लगने की सूचना है। आग लगते ही तेजी से आग फैली और वार्ड। में भगदड़ मच गई। अटेंडर अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर खींचते नजर आए कई मरीज अपना ड्रिप लेकर भागते नजर आए। अस्पताल के स्टाफ ने भी मरीजों को बाहर निकालने की हर। संभव कोशिश की लेकिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक बहुत ही गंभीर हालत में मरीज समय पर बाहर नहीं निकल सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि सर्जिकल वार्ड के ऊपर टीन शेट में बनें इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग भड़क गई। आग तेजी से फैली सर्जिकल वार्ड से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक लपटें उठने लगीं। धुआं भरने के कारण मरीजों का दम घुटने लगा सर्जिकल।वार्ड में गंभीर मरीज थे। मैडीकल वॉर्ड में छौंदा निवासी वीरेन्द्र कडेरे गंभीर हालत में भर्ती थे।उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। आग की सूचना जब मेडिकल वार्ड तक पहुंची तो यहां से भी स्टाफ ने मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया। वीरेंद्र ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जैसे ही उन्हें ऑक्सीजन से हटाया गया उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर मरीज को लंबे समय से ऑक्सीजन न मिलने के कारण उनकी मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शार्ट सर्किट होते ही आग तेजी से फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली के उस पर काबू नहीं पाया जा सका अस्पताल के कर्मचारियों ने खिड़कियों के कांच तोड़कर धुएं को बाहर निकलने का रास्ता दिया अग्निशमन यंत्र भी काम नहीं कर सके। सबसे बड़ी बात रही की आग भडक के बाद भी सायरन नहीं बजा। हालांकि कर्मचारियों की मुस्तैदी से आग पर काबू तो पा। लिया गया लेकिन इस अफरा तफरी में मरीज पूरे दिन भयभीत रहे। इस आगजनी की घटना ने एक बार फिर मुरैना।जिला अस्पताल की अव्यवस्था की पोल खोल दी है।

जिस जगह पर आग लगी थी वहीं पर 14 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे हुए थे। कर्मचारियों ने मुस्तैदी से पहले उन्हें बाहर निकाला क्योंकि यदि ऑक्सीजन सिलेंडर आग पकड़ लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था अस्पताल में फायर अलार्म। सिस्टम लगा हुआ है। पर सर्जिकल वार्ड में आग लगने के बाद भी यहां किसी तरह के अलार्म सिस्टम ने काम नहीं किया। इस मामले में सिविल सर्जन डॉ गजेंद्र तोमर का कहना है अग्निशमन यंत्रों की सहायता से पूरी तरह से आग को बुझाया गया फायर। ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही हमारे कर्मचारियों ने आग बुझा।ली थी। फायर अलार्म सिस्टम के काम न करने के सवाल पर वह बचते नजर आए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular