Tuesday, July 1, 2025
30.9 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025
HomeBig Newsकोरोना की वापसी, इंदौर में कोरोना से महिला की मौत, देवास में...

कोरोना की वापसी, इंदौर में कोरोना से महिला की मौत, देवास में भी मिला पॉजिटिव

इंदौर के नंदननगर में रहने वाली 74 साल की महिला का किडनी की बीमारी और सेप्सिस के चलते इलाज चल रहा था। अब उनकी कोरोना की जांच की गई तो यह महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। और इलाज के दौरान ही इस महिला की मौत हो गई।

इंदौर मध्य प्रदेश: साल 2020, 2021 में अपना भयावह रूप दिखाने वाला कोरोना एक बार फिर वापस आ गया है। मध्य प्रदेश का 2025 पहला कोरोना केस इंदौर में सामने आया है और यहां इस पॉजिटिव केस में मौत भी हुई है। आपको बता दें कि यह इस साल का पहला मामला है। और इसे लेकर इंदौर स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में हैं।

इंदौर के नंदननगर में रहने वाली 74 साल की महिला का किडनी की बीमारी और सेप्सिस के चलते इलाज चल रहा था। अब उनकी कोरोना की जांच की गई तो यह महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। और इलाज के दौरान ही इस महिला की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह महिला कोरोना। पॉजिटिव तो थी। लेकिन साथ ही इनको अन्य गंभीर बीमारियाँ भी थीं। और इनके मौत की वजह कोरोना? की जगह अन्य गंभीर बीमारियां हैं।

आपको बता दें जिस समय 2020 और 2021 मैं कोरोना विकराल रूप में फैल रहा था। उस समय भी कई अन्य बीमारियों के शिकार लोगों का इम्यून सिस्टम कोरोना। की वजह से ही कमजोर हुआ था। और लोगों की मौत हुई थी। जिस तरह से इंदौर में इस महिला की मौत हुई है वह भी उन्हीं केस। के समान नजर आता है। कोरोना। स्वयं मौत का कारण न होते हुए। एक मरीज की इम्यून सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है कि उस मरीज की अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता खत्म हो जाती है।

इंदौर की इस महिला के साथ ही देवास जिले में उनतालीस वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इंदौर की महिला के साथ ही देवास। के युवक का कोरोना पॉजिट होना यह संकेत दे रहा है कि अभी भी कोरोना वायरस लोगों के बीच में है। और जिस तरह से मध्यप्रदेश में यह दो केस मिले हैं। यह आने वाले बड़े संकट की और भी इशारा करते हैं। और इंदौर में हुई इस महिला की मौत ने यह सवाल खड़ा किया है कि क्या कोरोना वापस आ रहा है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular